फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Road built at a cost of lakhs disintegrates within six months... riddled with life-threatening potholes.

Kaushambi News: लाखों की लागत से बनी सड़क छह माह में उखड़ी... जगह-जगह जानलेवा गड्ढे

Wed, 28 Oct 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 28 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Road built at a cost of lakhs disintegrates within six months... riddled with life-threatening potholes.
बदहाल पड़ी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का प्रमुख मार्ग। संवाद - फोटो : 1
नगर पंचायत अजुहा के मोक्षधाम से रसूलपुर-मढ़ियामई जाने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क पुनर्निर्माण के महज छह महीने के बाद ही उखड़ने लगी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है। लाखों रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से कराए गए निर्माण के बावजूद सड़क की बदहाली से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


इस मार्ग पर नगर पंचायत का नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और होम्योपैथिक चिकित्सा केंद्र भी स्थित है। ऐसे में यह सड़क आसपास के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। प्रतिदिन मरीजों, उनके तीमारदारों और अन्य राहगीरों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----इनसेट---

प्रसव के लिए जाने वाली महिलाओं को परेशानी

सड़क की बदहाली का सबसे ज्यादा असर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीजों पर पड़ रहा है। खासकर प्रसव के लिए महिलाओं को इसी रास्ते से अस्पताल ले जाना पड़ता है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहनों को धीमी गति से निकालना पड़ता है। इससे मरीजों को झटके लगने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---वर्जन---

सड़क का पुनर्निर्माण करीब छह माह पहले कराया गया था। लोगों को उम्मीद थी कि अब आवागमन आसान होगा, लेकिन कुछ ही समय में सड़क उखड़ने लगी। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ती है।
-- रामलाल, स्थानीय
-----
यह मार्ग स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है।
-- हीरालाल, स्थानीय
-------------
सड़क की बदहाली से मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। प्रसव के लिए महिलाओं को इसी रास्ते से ले जाना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जांच कराकर गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।
-- रंजीत कुमार, ग्रामीण
--------------
वर्जन=
क्षेत्र में सड़कों की पैच मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। मोक्षधाम से रसूलपुर-मढ़ियामई जाने वाली सड़क की स्थिति का जायजा लेने के लिए आज ही कर्मचारियों को भेजकर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में सड़क पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।

-- आलोक कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी

बदहाल पड़ी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का प्रमुख मार्ग। संवाद

बदहाल पड़ी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का प्रमुख मार्ग। संवाद- फोटो : 1

बदहाल पड़ी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का प्रमुख मार्ग। संवाद

बदहाल पड़ी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का प्रमुख मार्ग। संवाद- फोटो : 1

बदहाल पड़ी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का प्रमुख मार्ग। संवाद

बदहाल पड़ी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने का प्रमुख मार्ग। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed