{"_id":"6ae100d6deefb121060034e0","slug":"women-are-buying-items-for-karwa-chauth-rituals-markets-are-crowded-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-150758-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: करवा चौथ के लिए महिलाएं खरीद रहीं पूजन, बाजारों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: करवा चौथ के लिए महिलाएं खरीद रहीं पूजन, बाजारों में भीड़
Wed, 28 Oct 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
ऋषित जायसवाल
करवा चौथ के लिए बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। मंगलवार को प्रमुख बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। सुहागिनों ने व्रत की पूजा के लिए डिजाइनर करवा, छलनी, पूजा थाली और अन्य जरूरी सामान खरीदे। पर्व पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया है।
इस बार बाजार में तरह-तरह के रंगीन डिजाइनर करवा, डिजाइनर छलनी और सजी हुई पूजा थालियों की मांग अधिक है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार सादे, रंगीन और डिजाइनदार करवा खरीद रही हैं। बाजार में 20 से 100 रुपये तक के करवा उपलब्ध हैं।
वहीं, पैकिंग वाले पूजन सेट भी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। इनमें सजी हुई थाली, छलनी, लोटा और अन्य पूजन सामग्री शामिल हैं। इनकी कीमत 125 से 225 रुपये तक है। दुकानदारों का कहना है कि पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। कारोबारियों को खरीदारी और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
120 से 350 रुपये तक में पूजा थाली सेट
बाजार में करवा चौथ के लिए विशेष पूजा थाली सेट 120 से 350 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इनमें थाली, छलनी, लोटा और सजावटी दीया शामिल हैं। इसके अलावा डिजाइनर छलनी 40 से 80 रुपये और पूजा कैलेंडर 10 से 40 रुपये तक में मिल रहे हैं। महिलाएं जरूरत और पसंद के अनुसार इनकी खरीदारी कर रही हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -==
महिलाएं बोलीं--
सामग्री की खरीदारी पहले ही कर लेना अच्छा रहता है। इस बार बाजार में आकर्षक डिजाइन वाले थाली सेट उपलब्ध हैं। कीमत में भी कई विकल्प और बजट के अनुसार हैं।
ज्योति नागर चौधरी, गृहिणी
करवा चौथ पर्व के लिए पूजा की थाली और छलनी खरीदने आई हूं। बाजार में कई तरह के डिजाइन उपलब्ध हैं। अपनी पसंद के अनुसार सामान चुनने का मौका मिल रहा है।
सरिता जायसवाल, गृहिणी
-- -- -- -- -=
ये बोले दुकानदार
पर्व को देखते हुए दुकान पर पूजा सामग्री की विभिन्न वैरायटी रखी गई हैं। महिलाओं की सुविधा के लिए अलग-अलग कीमतों में छलनी और थाली सेट उपलब्ध कराए गए हैं।
शारदा प्रसाद साहू, दुकानदार
ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है। अभी करवा चौथ को लेकर महिलाएं काफी खरीदारी कर रही हैं। -
ऋषित जायसवाल, दुकानदार

महिलाएं बोलीं