फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married women will observe the Karwa Chauth fast tomorrow for the long life of their husbands.

Kaushambi News: पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें कल रखेंगी करवा चौथ व्रत

Wed, 28 Oct 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 28 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Married women will observe the Karwa Chauth fast tomorrow for the long life of their husbands.
जिले में सुहागिनें कल पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर महिलाएं व्रत रखकर शाम को पूजन करेंगी और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन

आचार्य पं. दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ पर्व का विशेष महत्व है। विवाह के बाद पहला करवा चौथ नवविवाहिताओं के लिए खास होता है। इस अवसर पर मायके और ससुराल पक्ष से उपहारों के आदान-प्रदान की परंपरा है। करारी की संध्या जायसवाल ने बताया कि इस त्योहार के लिए महिलाओं में उत्साह रहता है। महिलाएं पूजन सामग्री और अन्य तैयारियों में जुटी हैं।
विज्ञापन

-------
करवा चौथ पूजा मुहूर्त

चतुर्थी तिथि आरंभ- 29 अक्तूबर को सुबह 01: 06 मिनट से।
चतुर्थी तिथि समापन - 29 अक्तूबर को रात 10: 09 मिनट पर

चंद्रोदय का समय शाम 07:57 के मिनट के बाद।

करवा चौथ 2026 पूजा अवधि- 01 घंटा 17 मिनट।
-------
करवा चौथ पर राशि के अनुसार चुने कपड़ों का रंग

• मेष : लाल या सुनहरा रंग
• वृषभ : गहरा गुलाबी (पिंक ) या सिल्वर रंग
• मिथुन : हरा रंग
• कर्क : लाल या क्रीम / ऑफ-व्हाइट रंग
• सिंह : लाल, नारंगी, या गोल्डन (सुनहरा) रंग
• कन्या : लाल, हरा या सुनहरा रंग
• तुला : लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग
• वृश्चिक : लाल, मरून या गोल्डन रंग
• धनु : पीला या आसमानी रंग
• मकर : नीला या फिरोजी रंग
• कुंभ : नीला, बैंगनी या सिल्वर रंग
• मीन : पीला या गोल्डन (सुनहरा) रंग
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed