फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth injured in road accident dies in hospital

Kaushambi News: सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Sat, 18 Jan 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 18 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies in hospital
टेनशाह आलमाबाद गांव में अमित कुमार की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
मंझनपुर कोतवाली के टेंवा पुलिस लाइन के समीप बुधवार दोपहर ई-रिक्शा से टकराकर बुलेट सवार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया था। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन युवक की बृहस्पतिवार रात उसकी मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

टेनशाह आलमाबाद गांव का मजरा निवासी अमित कुमार (25) पुत्र स्व. ओमप्रकाश लोधी कुवैत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था, बुधवार को वह किसी काम से मंझनपुर गया था। दाेपहर को लौटते वक्त टेंवा स्थित पुलिस लाइन के समीप उसकी बुलेट निर्माणाधीन रामवनगमन मार्ग पर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से टकरा गई थी।
विज्ञापन

हेलमेट नहीं होने के कारण अमित के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर किया लेकिन घरवालों ने उसे मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां, बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं। अमित दो भाइयों में बड़ा था। जवान बेटे की मौत से परिजन बिलख उठे। घटना के बाद से उसकी मां व भाई-बहन का रो-रोकर हाल खराब है।

टेनशाह आलमाबाद गांव में अमित कुमार की मौत पर रोते बिलखते परिजन।     संवाद

टेनशाह आलमाबाद गांव में अमित कुमार की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed