{"_id":"616c74ed201b42551933dd64","slug":"youth-injured-due-to-beating-of-bullies-dies-during-treatment-kaushambi-news-ald318378237","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों की पिटाई से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों की पिटाई से जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
Youth injured due to beating of bullies dies during treatment
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली के सिंहपुर गांव में चार दिन पहले दबंगों की पिटाई से घायल युवक ने शनिवार की देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। इसके बाद मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है।
सिंहपुर निवासी ननका मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसका बेटा सचिन कुमार उर्फ गोलू (18) बृहस्पतिवार की रात गांव में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम देखने गया था। पंडाल में आगे बैठने को लेकर गोलू का गांव के ही फूलचंद्र आदि लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विपक्षी ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पीटकर गोलू को गंभरी रूप से जख्मी कर दिया था। रात में ही परिजनों ने गंभीर रूप से घायल गोलू को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ती देख गोलू को एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात गोलू की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों की तहरीर पर फूलचन्द्र व चार अन्य समेत पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
बुखार से बालक की मौत, कोहराम
चायल। कसेंदा गांव में शनिवार की शाम एक सात वर्षीय बालक की तबीयत अचानक खराब हो गई। आननफानन उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
विज्ञापन
चायल के कसेंदा गांव निवासी रिंकू मोदनवाल चाट-फुल्की का ठेला लगाता है। शनिवार की शाम उसके सात वर्षीय बेटे अमन की तबीयत अचानक खराब हो गई। तेज बुखार और उल्टी, दस्त की शिकायत पर परिजनों ने उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद

Youth injured due to beating of bullies dies during treatment- फोटो : KAUSHAMBI