फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth hanged in Paschimarira

पश्चिमशरीरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 30 Oct 2019 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Youth hanged in Paschimarira
Youth hanged in Paschimarira - फोटो : KAUSHAMBI
पश्चिमशरीरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

वजह साफ नहीं, परिवार में कोहराम, अषाढ़ा गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। इलाके के अषाढ़ा गांव में सोमवार दोपहर घर के भीतर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने की वजह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

अषाढ़ा निवासी अक्षय कोरी (26) पुत्र फूलचंद्र किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी पत्नी निर्मला ने बताया कि सोमवार सुबह वह सास कुसुम के साथ धान काटने खेत गई थी। दोपहर को लौटकर आई तो दरवाजा भीतर से बंद था। पड़ोसी की छत से दीवार फांदकर जाने पर अंदर कमरे में गम्छे से धन्नी से अक्षय का फंदे से शव लटक रहा था। यह देख परिजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। परिवार वाले खुदकुशी करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ योगेश तिवारी का कहना है कि परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed