{"_id":"5cb0e670bdec2213ef2d369c","slug":"youth-eaten-poison-death-when-wife-does-not-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के नहीं आने पर युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के नहीं आने पर युवक ने खाया जहर, मौत
Sat, 13 Apr 2019 01:00 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
poision
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के काठगांव में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार शाम पत्नी के मायके से नहीं आने पर जहर खा लिया। एसआएन अस्पताल प्रयागराज में शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।
काठगांव का सर्वजीत (25) पुत्र मुन्नू पाल मुंबई स्थित एक डेयरी में काम करता था। उसकी शादी करारी इलाके के अड़हरा गांव में हुई है। बताया जाता है कि करीब दो महीने पहले सर्वजीत का उसकी बीवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद बीवी मायके चली गई थी। परिजनों की मानें तो गुरुवार शाम सर्वजीत पत्नी को बुलाने गया था। वहां किसी बात को लेकर ससुरालियों से उसका झगड़ा हो गया। इसके बाद बीवी ने भी ससुराल जाने से मना कर दिया। इसी के बाद तैश में आकर घर पहुंचे सर्वजीत ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने आननफानन सर्वजीत को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।