फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies under suspicious circumstances, returned home after partying with friends at night

कौशाम्बी : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, रात में दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद लौटा था घर

Tue, 09 Aug 2022 01:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 01:15 AM IST
सार

तिल्हापुरमोड़ बाजार निवासी दिलीप साहू चाट का ठेला लगाते हैं। उनका 28 वर्षीय बेटा सोनू साहू वाहन चालक है। परिजनों के मुताबिक रविवार को सोनू दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकल गया था।

विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, returned home after partying with friends at night
मौत - फोटो : file photo

विस्तार

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुरमोड़ बाजार में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक रात को दोनों के साथ पार्टी कर लौटा था। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन



तिल्हापुरमोड़ बाजार निवासी दिलीप साहू चाट का ठेला लगाते हैं। उनका 28 वर्षीय बेटा सोनू साहू वाहन चालक है। परिजनों के मुताबिक रविवार को सोनू दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकल गया था। देर रात वह लौटा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया।
विज्ञापन



आधी रात को उसके पेट में दर्द और उल्टी दस्त शुरू हो गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आननफानन उसे लेकर तिल्हापुरमोड़ के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिजन सोनू को लेकर प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed