फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies in road accidents, eight injured

सड़क हादसों में युवक की मौत, आठ घायल

Thu, 12 Mar 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accidents, eight injured
सड़क हादसों में युवक की मौत, आठ घायल
विज्ञापन

घायलों को कराया गया भर्ती, लोंहदा और अजुहा में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/चायल/अजुहा। जिले में सड़क हादसों में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। त्योहार के दिन हुए हादसों से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के पथरावा गांव निवासी सौरभ सिंह (19) पुत्र पवन सिंह इंटरमीडिएट का छात्र था। मंगलवार को सौरभ अपने दोस्त के साथ बाइक से अजुहा गया था। फिर कस्बे से बाहर निकलते ही बरदहाई मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे घायल सौरभ को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही घरवालों को सूचना दी गई। प्रारंभिक उपचार के बाद परिजन उसे घर लेकर चले गए। देर शाम घर पर ही सौरभ की मौत हो गई। त्योहार के दिन जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। इसी तरह सदर कोतवाली के ओसा गांव निवासी अनिल पुत्र अमरनाथ का बाइक से प्रयागराज जाते समय दीवर कोतारी के पास सड़क पार कर रहे वृद्ध तेजमान से टक्कर हो गई। हादसे में घायल दोनों लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ऊनै गांव निवासी 20 वर्षीय मिथलेश पुत्र रामराज रिश्तेदार के घर से वापस लौटते समय बैशकांटी नहर के पास सामने से आ रही बेकाबू बाइक ने टक्कर मार दी। इससे मिथलेश घायल हो गया। कोखराज के सुजातपुर बम्हरौली निवासी विनय पुत्र सुरेश चंद्र ,करारी के भइला निवासी अखिलेश कुमार पुत्र मोतीलाल के साथ प्रयागराज जा रहा था। रास्ते में पूरामुफ्ती के रंगीले-छबीले मजार के पास सामने से आ रहे बेकाबू बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय वहां से गुजर रहे चायल विधायक संजय गुप्ता की नजर घायलों पर पड़ी तो उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। इसी तरह सैनी कोतवाली के लोंहदा निवासी अमरनाथ पुत्र हीरालाल कहीं जा रहा रहा था। बस्ती से बाहर मोड़ पर पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे अमरनाथ घायल हो गया। उसे नजदीकी निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी स्थान पर मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से रायबरेली जनपद के चंद्रिका देवी मंदिर बक्सर निवासी पिंटू द्विवेदी पुत्र प्रेम शंकर उसका दोस्त प्रयागराज जनपद के मऊआइमा मातपुर निवासी सौरभ पुत्र प्रेमचंद हादसे में घायल हो गए। रात में दोनों बाइक सवार फतेहपुर से वापस प्रयागराज की ओर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंचे अजुहा चौकी इंचार्ज पंधारी सरोज ने घायलों को नजदीक के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed