फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies in road accident while on the way to maternal grandparents home

Kaushambi News: ननिहाल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident while on the way to maternal grandparents home
थाना क्षेत्र के गुलामीपुर नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार देर शाम वाहन की टक्कर से ननिहाल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव निवासी अखिलेश (28) पुत्र महेश कुमार बृहस्पतिवार शाम रिश्तेदार की बाइक से अपनी ननिहाल लोहकटिया जा रहे थे। रात करीब आठ बजे गुलामीपुर नहर पुलिया के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक के पंजीकरण नंबर से मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि परिवार में पत्नी फूला देवी, पांच वर्षीय बेटी अवंतिका और तीन वर्षीय बेटा शिवा हैं। पत्नी गर्भवती होने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed