{"_id":"60c0d5878ebc3ef439525642","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-pond-in-nidhiyawa-village-kaushambi-news-ald307885612","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधियावा गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधियावा गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो
कोखराज में तालाब में डूबने से युवक की मौत
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के निंधियावा में बुधवार की सुबह भैंस को बचाने गया एक युवक तालाब में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह शव बाहर निकाला। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
निंधियावां गांव निवासी जयसिंह पाल खेती और मजदूरी करता है। बुधवार को उसकी भैंस गांव के तालाब में चली गई थी। भैंस को बाहर निकालने के लिए जयसिंह का छोटा बेटा उमेश पाल (18) तालाब में गया। भैंस को बाहर निकालते समय कीचड़ में पैर फिसलने के कारण उमेश गहरे पानी में चला गया। भैंस तो तालाब से बाहर निकल आई, लेकिन उमेश पानी में समा गया। हादसे की जानकारी पर युवक के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने युवक को बाहर निकाला और नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।