{"_id":"6420a07882deadd215027534","slug":"youth-dies-after-falling-into-well-in-bharwari-uncle-injured-kaushambi-news-c-3-1-89005-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भरवारी में कुएं में गिरने से युवक की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भरवारी में कुएं में गिरने से युवक की मौत, चाचा घायल
Mon, 27 Mar 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
भरवारी। कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के समीप एक मुंडेर विहीन कुएं में चाचा-भतीजे गिर गए। भतीजे की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल चाचा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
भरवारी कस्बे के महेश सोनी (40) रविवार की रात 8 बजे अपने भतीजे दीपू सोनी (34) के साथ खेतों की तरफ़ ( लखन लाल गेस्ट हाउस के पिछे बिसुई पर ) गए थे। लौटते समय दोनों रास्ते मे मुंडेर विहीन कुएं में गिर गए। कुएं में गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।कुछ देर बाद होश आने पर मोबाइल से घर वालों को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि बिना फायर ब्रिगेड की मदद से दोनों को बाहर निकलना संभव नहीं है।
इस पर सूचना भरवारी चौकी पुलिस के साथ ही फायर स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से रात तकरीबन 10 बजे चाचा-भतीजे को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल दीपू को सीएचसी मूरतगंज भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घायल चाचा महेश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ लोग दबी जुबान चर्चा कर रहे हैं कि चाचा भतीजे जुआ खेलने गए थे। पुलिस के आ जाने पर भागते समय दोनों कुएं में गिर गए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में इंस्पेक्टर कोखराज रमेश कुमार पटेल ने कहा कि दो लोगों की कुएं में गिरने की सूचना मिली थी। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया है। इनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।