अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर चार में शनिवार सुबह बिजली का तार हटाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार सुबह करीब सात बजे कुछ पुलिस वाले गांव में पहुंचे थे। उसी समय बच्चा लाल पुत्र इंद्राज (45) घर के पास लगे बिजली के खंभे से तार को हटा रह थे। तार खंभे में फंस गया और इंद्राज करंट की चपेट में आकर झुलस गया। पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वर्दीधारी लोग जांच करने आए थे और हादसे के बाद मौके से चले गए।
सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि उसी मोहल्ले के राकेश यादव के घर पर विजिलेंस की टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान इंद्राज अपने घर के पास लगे बिजली का तार हटा रहे थे। विजिलेंस टीम के किसी व्यक्ति के कारण हादसा होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत करंट की चपेट में आने से हुई है। हादसा किस परिस्थिति में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हादसे के बाद घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : credit

हादसे के बाद घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : credit

हादसे के बाद घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : credit

हादसे के बाद घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : credit