{"_id":"62b35b8eac9c514fce087c42","slug":"youth-beaten-on-suspicion-of-goat-theft-dies-kaushambi-news-ald3357243190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चोरी के शक पीटे गए युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चोरी के शक पीटे गए युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के मादपुर गांव में 11 दिन पहले बकरी चोरी के शक में पीटे गए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पिपरी कोतवाली के मोहम्मदपुर निवासी अफसार अहमद (30) फर्नीचर का कारीगर था। दो साल पहले वह दुबई से वापस आकर इलाके में ही काम करता था। अफसार के पिता मियां बख्श का कहना है 10 जून की रात उनका बेटा प्रयागराज के पूरामुफ्ती के मादपुर गया था। आरोप है इस दौरान बकरी चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने अफसार को जमकर पीटा। घटना में अफसार को गंभीर चोटें आईं।
गंभीर हालत में उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को इलाज के दौरान अफसार की मौत हो गई। मामले में अफसार के बड़े भाई अंसार की तहरीर पर पुलिस ने मादपुर निवासी गुड्डू, छोटू, शहनाज और गुड़िया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।