फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth are filling the field of success

Kaushambi News: खेल मैदान में सफलता का फर्राटा भर रहे युवा

Tue, 29 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 29 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth are filling the field of success
जिला स्पोर्ट स्टेडियम में दौड़ते ​खिला​ड़ी  स्रोत : ​खेल प्रशासन
मंझनपुर। गंगा और यमुना के बीच बसे कौशाम्बी में खेलकूद तो कई होते हैं, लेकिन जो रफ्तार एथलेटिक्स ने पकड़ी, वह दूसरों को खेलों को नहीं। सीमित संसाधनों में अपनी मेहनत के बूते युवाओं ने जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं सफलता के झंडे गाड़े। पदक जीतने का उनका सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

करीब 26 साल पहले इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से अलग होकर जिला बने कौशाम्बी में अब भी अपेक्षाकृत विकास नहीं हुआ है। खेल के क्षेत्र में ही इसका उदाहरण देखा जा सकता है। जिला मुख्यालय को छोड़ दें तो अन्य किसी भी नगरों में खेल की कोई सुविधाएं नहीं हैं। कहीं सिर्फ स्टेडियम बना तो कहीं खेल का मैदान भी नहीं।
विज्ञापन

खास बात यह है कि संसाधनों के अभाव में यहां के युवाओं ने खेल में सराहनीय प्रदर्शन किया। वैसे तो क्रिकेट, वेट लिफ्टिंग और हॉकी को भी बढ़ावा देने के प्रयास हो रहे हैं, लेकिन युवाओं के दिलों में जो स्थान एथलीट ने बनाया, वह जगह दूसरे खेलों को नहीं मिली। जिले की ही एथलीट सुनीता देवी ने वर्ष 2022 में कुवैत में हुई यूथ एशिया गेम्स में शानदार प्रदर्शन करके देश को रजत पदक दिलाया था। इसके बाद भी कई खिलाड़ी इस स्तर तक पहुंचे। खूब पसीना बहाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वालों की कमी नहीं हैं। इन युवाओं ने देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों तक अपनी लगन और मेहनत के बलबूते जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

---------
अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
खिलाड़ी - प्रतियोगिता - उपलब्धि
उत्तरा पाल - एशियन क्रॉस कंट्री, गुवाहाटी - प्रतिभाग
अर्जुन - साउथ एशियन क्रास कंट्री चैंपियनशिप-2018 भूटान - प्रतिभाग
सुनीता देवी - यूथ एशिया गेम्स 2022, कुवैत - रजत पदक

-----------
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

खिलाड़ी - प्रतियोगिता - उपलब्धि
मो. तनवीर - ऑल इंडिया जैवलिन चैलेंजर्स प्रतियोगिता 2019, दिल्ली - कांस्य पदक
सुनीता देवी - जूनियर नेशनल एथलेटिक्स 2021, गुवाहाटी - गोल्ड मेडल
अर्चना यादव - जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021, गुवाहाटी - सिल्वर मेडल

-----------
राज्य स्तर के खिलाड़ी

खिलाड़ी - प्रतियोगिता - उपलब्धि
दिलीप कुमार - नेशनल जैवलिन डेपर आयोजित यूपी एथलेटिक्स चैंपियन 2022, कानपुर - गोल्ड
सुहानी सिंह - यूपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2022, कौशाम्बी - रजत
अर्चना यादव - यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप थ्रो 2022, कौशाम्बी - गोल्ड
मुस्कान पटेल - यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप थ्रो 2022, कौशाम्बी - रजत
अर्चना यादव - यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022, कौशाम्बी - गोल्ड
मुस्कान पटेल - यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022, कौशाम्बी - रजत
सुहानी सिंह - यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022, कौशाम्बी - कांस्य
मुस्कान पटेल - यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022,कौशाम्बी - गोल्ड
सुहानी सिंह - यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023, कौशाम्बी - कांस्य


जिले के युवाओं ने एथलीट में विशेष रुचि दिखाई है। इसके बेहतर परिणाम भी नजर आने लगे हैं। आशा है कि भविष्य में जिले के युवा और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत कर देश का नाम रोशन करेंगे।- रवि कुमार शर्मा, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article