फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man's condition worsens after drinking tea, wife accused of mixing poison

Kaushambi News: चाय पीने बाद युवक की हालत बिगड़ी, पत्नी पर जहर मिलाने का आरोप

Sun, 24 Sep 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 24 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Young man's condition worsens after drinking tea, wife accused of mixing poison
मंझनपुर। सुबह की चाय पीने के बाद एक युवक की हालत खराब हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टर ने प्रथम दृष्टया चाय में जहरीला पदार्थ मिला होने की आशंका जताई है। युवक की मां ने बहू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि उसी ने जहर मिलाया है।
विज्ञापन



कोखराज कोतवाली के महेशपुर गांव की चंद्रा देवी पत्नी मथुरा प्रसाद सेन ने बताया कि चार महीने पहले उसने बेटे प्रशांत की शादी प्रतापगढ़ शहर के सरोज चौराहा निवासी अनिल शर्मा की बेटी पुष्पांजलि के साथ की है। आरोप है कि शादी के बाद जब से बहू घर आई उसने सुख-चैन छीन लिया। अक्सर पति के साथ विवाद करती रहती है। कई बार उसने फोन करके यूपी-112 पुलिस को भी बुला लिया। बहू बेटे के साथ नहीं रहना चाहती। शुक्रवार को भी बहू ने पुलिस को बुलाया था। पुलिस कर्मी बेटे और बहू को कोतवाली ले गए। दरोगा ने किसी तरह समझा-बुझाकर दंपती को घर भेजा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह साढ़े सात बजे बहू ने प्रशांत को चाय बनाकर दिया। चाय पीने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। आननफानन उसे भरवारी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जहर की आशंका जाहिर करते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने प्रशांत को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत का कहना है पत्नी ने उसकी जिंदगी बर्बाद करके रख दी। वह न जाने किससे फोन पर बात किया करती है। विरोध करने पर झगड़ा करती है।

विवाहिता की सास ने बहू के खिलाफ बेटे की जान लेने की कोशिश किए जाने की तहरीर दी है। बेटा अस्पताल में भर्ती है। उसका बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विनोद मौर्या, इंस्पेक्टर कोखराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed