फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man who went to guard the farm died due to drowning in the pond

Kaushambi News: खेत की रखवाली करने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Sat, 25 May 2024 05:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 25 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Young man who went to guard the farm died due to drowning in the pond
इछना गांव में बृहस्पतिवार शाम खेत की रखवाली करने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इछना गांव निवासी उमेश कुमार सरोज (35) रिक्शा ट्राॅली चालक था। पत्नी अनीता देवी ने बताया कि सरोज ने गर्मी ज्यादा पड़ने के कारण रिक्शा ट्राॅली बंद कर बटाई पर खेत लेकर नेनुआ बोया था।
बृहस्पतिवार की शाम तीन वर्षीय बेटी दिव्यांशी को लेकर तालाब के पास खेत की रखवाली करने गया था। पेड़ की छांव में बेटी को बैठाकर वह तालाब में पैर धोने चला गया। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से उमेश गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन

पेड़ के नीचे बैठी बेटी को रोता देख वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पूछा तो उसने तालाब की तरफ इशारा कर जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों उमेश को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed