फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   young man who was going to distribute his wedding card died in a road accident

Kaushambi : अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, सात जून को जानी थी बरात

Sat, 24 May 2025 06:40 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 May 2025 06:40 PM IST
सार

कड़ा अपनी ही शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 7 जून को युवक की शादी होने वाली थी घटना से पूरे घर में मातम छा गया है।

विज्ञापन
young man who was going to distribute his wedding card died in a road accident
हादसा। - फोटो : Social media

विस्तार

कड़ा अपनी ही शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 7 जून को युवक की शादी होने वाली थी घटना से पूरे घर में मातम छा गया है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के ताज मल्लाहन ग्राम सभा के मजरा भागू के पुरवा निवासी अनिल कुमार (23) पुत्र रामलाल शुक्रवार देर शाम अपनी शादी का कार्ड बांटने अपनी बुआ के घर अंधाय जा रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े आठ बजे जैसे ही उसकी बाइक मंझनपुर थाना क्षेत्र के टिकरी टेवा गांव के पास पहुंची तो मार्ग पर सड़क व पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। वह जनरेटर की लाइट को कार की लाइट समझ तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया। जिससे वह सीधे निर्माणाधीन पुल के नीचे सरिया के जाल के ऊपर गिर गया। उसके सिर व सीने में सरिया घुस गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


सात जून को जानी थी अनिल की बारात, मौत से शादी वाले दो घरों में छाया मातम.

सुनील मुंबई में रहकर काम करता था। इसी बीच उसके पिता ने उसकी शादी सैनी थाना के परास गांव में तय कर दी। पांच दिन पहले ही सुनील मुंबई से अपने घर आया था और कल शाम वह अपनी शादी का कार्ड बांटने अपनी बुआ के यहां जा रहा था और सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से शादी वाले दो घरों में मातम छा गया है। सुनील के माता-पिता व भाई बहन का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सुनील तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed