फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man thrown to death on the pretext of taking him to in-laws house, serious

Kaushambi News: ससुराल ले जाने के बहाने युवक को अधमरा कर फेंका, गंभीर

Thu, 22 Aug 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 22 Aug 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Young man thrown to death on the pretext of taking him to in-laws house, serious
करारी कोतवाली के रसूलपुर गांव के एक युवक को बेरहमी से पीटकर मरणासन्न हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। परिजनों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रसूलपुर उखैया निवासी शंकर लाल ने बताया कि 11 अगस्त को अगियौना गांव का उदय भान लोधी घर आया और उसके बेटे मुलायम को अपने ससुराल पश्चिमशरीरा ले जाने की बात कहकर लिवा ले गया। इसके बाद दोनों ने रास्ते में रुककर शराब पी। इसके बाद मोबाइल को लेकर हुए विवाद में मुलायम को बेरहमी से पीट मरणासन्न कर दिया। अधमरी हालत में दीवर कोतारी गांव के समीप स्थित महाबली बाबा देवस्थान के पास सड़क किनारे फेंक कर भाग निकला। जानकारी मिलने वह बदहवास हालत में पहुंचा तो बेटे मुलायम की हालत देख सन्न रह गया। गर्दन और सिर में गंभीर चोट के कारण वह बेहोश था। एंबुलेंस की मदद से पहले जिला अस्पताल और फिर एसआरएन प्रयागराज पहुंचाया। एसआरएन में भर्ती मुलायम की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर मंगलवार रात नामजद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed