{"_id":"679d26c973a13b7bc00cc0c2","slug":"young-man-shot-younger-brother-beaten-with-sticks-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-121576-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवक को मारी गोली, छोटे भाई को लाठी-डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवक को मारी गोली, छोटे भाई को लाठी-डंडे से पीटा
Sat, 01 Feb 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
पतेरिया सिकंदरपुर अईमा गांव में गोली लगने से घायल सतीश कुमार।
चरवा कोतवाली के पतेरिया मजरा सिकंदरपुर आइमा गांव में बृहस्पतिवार रात भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान एक युवक गोली लगी, वहीं उसका छोटा भाई लाठी-डंडे के हमले से जख्मी हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पतेरिया मजरा सिकंदरपुर आइमा गांव की अनीता देवी ने बताया कि उसका पति सतीश मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात पौने आठ बजे सतीश, देवर राकेश के साथ शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में नलकूप के पास पहले से घात लगाकर अपने चार अन्य साथियों के साथ बैठे गांव के ही विनोद कोरी घर लौटते वक्त सतीश और राकेश पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
राकेश ने किसी तरह भागकर जान बचाई। वहीं अकेले पाकर हमलावरों ने सतीश पर फायर झोंक दिया। गोली सतीश के बाएं पैर में जा धंसी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायरिंग सुन ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना के बाद आई पुलिस ने जख्मी सगे भाइयों को इलाज के लिए सीएचसी चायल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने दोनों को मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष जगदीश कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश की वजह से मारपीट हुई है। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर को लेकर जांच की जा रही है।
पुलिस ने घायल के भाई रामू की तहरीर पर विनोद कोरी समेत चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।