फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man killed by knifing, dead body found in farm

युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, खेत में मिली लाश

Sat, 22 May 2021 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 May 2021 10:57 PM IST
सार

  • शुक्रवार की रात घर से रिश्तेदारों के साथ चचेरे साले की बारात में शामिल होने गया था युवक
  • मृतक के मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Young man killed by knifing, dead body found in farm
कौशाम्बी में युवक की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कड़ा धाम कोतवाली के रुकुनपुर लेहदरी गांव के समीप खेत में शनिवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। युवक की हत्या क्यों और किसने की? फिलहाल साफ नहीं हो सका है। सूचना के बाद पहुंची एएसपी समर बहादुर, सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण कोतवाली पुलिस के साथ पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद कोतवाल को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आशनाई का लग रहा है। मामले में मृतक की मां शिवरानी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह शौच के लिए बस्ती से बाहर गए रुकुनपुर लेहदरी गांव के ग्रामीणों की नजर मूंग के खेत में पड़े एक 30 वर्षीय युवक के रक्त रंजित शव पर पड़ी। युवक के सीने से लेकर मुंह तक दर्जनों जख्म थे। युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों का मजमा लग गया। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। घंटों बाद तकरीबन दस बजे मृतक की पत्नी खुशबू ने लाश की पहचान अपने पति गुड्डू 28 वर्ष निवासी कमालपुर-देवीगंज के रूप में किया।
विज्ञापन


खुशबू ने बताया कि गुड्डू वेल्डिंग मिस्त्री था। वह मुंबई में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। कोरोना संक्रमण के कारण तीन महीने पहले घर आ गया था। खुशूब के मुताबिक शुक्रवार को उसके चचेरे भाई अरविंद की बारात थी। गुड्डू उसी बारात में शरीक होने के लिए रात साढ़े आठ बजे घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों का कहना है कि गुड्डू या उसके घरवालों की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। युवक की हत्या क्यों और किसने की? फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आशनाई का लग रहा है। देर रात तक पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारात में दावत नहीं थी, फिर भी घर से बुलाकर ले गए थे रिश्तेदार 

चचेरे साले अरविंद की शादी में गुड्डू की दावत नहीं थी। इस वजह से उसे बारात जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। लिहाजा, शुक्रवार की शाम घर में ही खाना खाने के बाद आराम कर रहा था। गुड्डू की पत्नी खुशबू की मानें तो इसी बीच रात तकरीबन आठ बजे उसके रिश्ते के नाना समेत तीन लोग घर पर आए और बारात चलने की बात कहकर जबरन गुड्डू को लेकर चले गए। शनिवार को गुड्डू की लाश मिलने के बाद पुलिस की निगाह अब साथ ले जाने वाले उन रिश्तेदारों पर है। 

कहीं आशनाई में तो नहीं की गई युवक की हत्या

चार भाइयों में सबसे बड़े गुड्डू की शादी दो साल पहले सैनी कोतवाली के डोड़ापुर गांव में रहने वाली खुशबू के साथ हुई थी। इस समय उसकी सवा साल की एक बेटी भी है। शादी के बाद से गुड्डू ज्यादातर मुंबई में ही रहता था। कोरोना संक्रमण के कारण तीन महीने पहले ही घर आया था। परिजनों के मुताबिक उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसके पास जर-जमीन भी इतनी नहीं है कि जायदाद के लिए उसकी हत्या की जा सके। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आशनाई से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस अपनी तफ्तीश में इस बिंदु को प्रमुखता से लेकर आगे बढ़ रही है।

मृतक के मोबाइल की तलाश, सर्विलांस में लगाए गए रिश्तेदारों के नंबर

गुड्डू को रात में ही बारात से घर वापस आना था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर पत्नी खुशबू ने उसके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन मोबाइल बंद मिला। अब सवाल उठता है कि रात तो छोड़िए सुबह दस बजे तक जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो पत्नी ने साथ गए रिश्तेदारों से क्यों नहीं संपर्क किया। घटना स्थल से भी मोबाइल नहीं मिला। पुलिस मृतक का मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है। करीबियों, रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिए गए हैं।  


लेहदरी में मिले युवक की शव के मामले में मृतक के मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। समर बहादुर, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed