फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man injured a cattle, case filed

Kaushambi News: युवक ने मवेशी को किया जख्मी, मुकदमा

Mon, 02 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young man injured a cattle, case filed
सैनी कोतवाली के केसरिया गांव में भैंस की पड़िया को डंडे से मारकर जख्मी करने पर एक युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

केसरिया निवासी उर्मिला पत्नी राजा सिंह ने बताया कि वह पशु पालन का काम करती है। शनिवार रात उसने अपने मवेशियों को घर के बाहर बांध दिया था। इस बीच गांव का पारसनाथ भोर करीब साढ़े तीन बजे आया और भैंस के छह महीने की पड़िया के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। डंडे से उसकी पिटाई की। इससे पड़िया जख्मी हो गई।

नींद से जागे परिजनों ने शोर मचाया तो वह भाग निकला। उर्मिला ने आरोपी के खिलाफ सैनी कोतवाली में शिकायत की। थानाध्यक्ष बृजेश करवरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed