{"_id":"65ce94021b037033a9001564","slug":"young-man-electrocuted-dies-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-108496-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: करंट की चपेट में आया युवक, मौत
Fri, 16 Feb 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के कन्हैयालाल का पूरा गांव मजरा किशुनपुर अंबारी में बृहस्पतिवार सुबह सबमर्सिबल का स्टार्टर ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कन्हैयालाल का पुरवा गांव निवासी अनुराग मिश्रा उर्फ छोटू (30) किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसने खेत की सिंचाई के लिए नलकूप लगवाया है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह सबमर्सिबल का कटाउट बदल रहा था।
इसी बीच बिजली आने से अनुराग करंट की चपेट आ गया और उसकी मौत हो गई। खेत की तरफ गए किसानों ने उसका शव देखा तो परिजनों को खबर दी। परिवार के लोग लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
शादी वाले घर में पसरा मातम
कन्हैयालाल पुरवा में करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले अनुराग के पिता ब्रह्मदेव मिश्रा ने बताया कि 29 फरवरी को बेटी का तिलक व चार मार्च को बारात आनी है। बृहस्पतिवार सुबह बेटा अनुराग अपनी छोटी बहन की शादी की खुशी में घर पर निमंत्रण कार्ड लिख रहा था। बेटे को मौत ही उसे नलकूप तक खींच ले गई। युवक की मौत से घर में आयोजित होने वाली शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घरवालों का रो-रोकर हाल खराब है।