फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man dies due to auto overturning, younger brother injured

Kaushambi News: ऑटो पलटने से युवक की मौत, छोटा भाई जख्मी

Sun, 14 Apr 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 14 Apr 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to auto overturning, younger brother injured
कोतवाली के बसुहार चौराहे के समीप शनिवार भोर बेकाबू ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका छोटा भाई घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ऑटो लेकर भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

करारी के अगियौना निवासी राजाराम ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई चंगेश कुमार (40) बंगलूरू में रहकर कपड़ों की फेरी लगाते हैं। शनिवार भोर में तीन बजे दोनों भाई ट्रेन से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उतरे। वहां से भाड़े पर निजी सीएनजी ऑटो लिया और गांव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

राजाराम के मुताबिक ऑटो चालक बड़ी तेजी और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। भोर में करीब चार बजे बसुहार गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार से बेकाबू होकर ऑटो पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बड़े भाई चंगेश कुमार ऑटो के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। चंगेश को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया।
चंगेश की हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ऑटो लेकर भाग निकला।
ऑटो में ही चंगेश का मोबाइल और रुपयों से भरा पर्स भी रखा था। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों की रो-रोकर हालत खराब है।


डंपर की टक्कर से युवक जख्मी
कोतवाली के अमीनपुर समरो निवासी ओम प्रकाश शुक्रवार शाम करारी बाजार से घर लौट रहा था। गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed