{"_id":"6586d67b7ffd5e75d00cca64","slug":"young-man-crushed-to-death-by-uncontrolled-tractor-trolley-sisters-injured-commotion-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-6597-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर युवक की मौत, बहनें जख्मी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर युवक की मौत, बहनें जख्मी, हंगामा
Sat, 23 Dec 2023 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 23 Dec 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
दुवरा चौराहे के समीप मार्ग हादसे में सोनू की मौत के बाद कोतवाली में रोती बिलखती जख़्मी बहन रागिन
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर युवक की मौत, बहनें जख्मी, हंगामा
- सदर कोतवाली के हिसामपुर बहरेमऊ के समीप हुआ हादसा
फोटो- 3 व 4
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सदर कोतवाली के हिसामपुर बहरेमऊ के समीप बालू लदे ट्रैक्टर- ट्राॅली से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना में उसके साथ रही दो बहनों को भी चोट लगी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
कोखराज कोतवाली के ककोढ़ा निवासी सोनू (23) अपनी बहन रूबी (14) और रागिनी (12) के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होने गौरा जा रहा था। शनिवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही वह लोग हिसामपुर बहरेमऊ चौराहे के पास पहुंचे तभी तभी बालू लदी ट्रैक्टर- ट्राॅली ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बहनों रूबी और रागिनी को भी चोट लगी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सदर कोतवाली पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को मय गाड़ी के पकड़ लिया है। इसके बावजूद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
-- --
हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
मंझनपुर। बाइक सवार सोनू ने हेलमेट पहन रखा था। ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसका हेलमेट सिर में घुस गया था। इसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। निजामपुर नौगीरा के राम प्रसाद का कहना था कि बालू के ओवरलोड वाहन टेवां के पास से ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों से होकर गुजरते हैं। इसकी वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं।