{"_id":"623639185b04871fc335033a","slug":"young-man-beat-up-couple-for-opposing-molestation-case-registered-kaushambi-news-ald329141723","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने दंपती को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने दंपती को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
Young man beat up couple for opposing molestation, case registered
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी कोतवाली के बैगवा फतेहपुर गांव में शुक्रवार सुबह छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने दंपती को बेरहमी से पीटा। शोरगुल पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस पर आरोपी दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बैगवां फतेहपुर गांव की रहने वाली युवती के मुताबिक शुक्रवार को वह घर पर अकेली थी। उसका पति गांव में किसी काम से गया था। उसी समय गांव का ही पंछी लाल घर में घुस आया। घर में अकेला पाकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। शोर सुनकर युवती का पति भी आ गया। बीच बचाव करने पर उसकी भी पिटाई कर दी गई।
चीखने चिल्लाने पर अन्य पड़ोसियों को आता देख आरोपी युवक थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घटना के बाद इंस्पेक्टर रमाशंकर सरोज का कहना है कि शिकायत मिली है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।