फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man attacked with knife, case registered

Kaushambi News: युवक पर चाकू से हमला, केस दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 21 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knife, case registered
बंधुरी गांव में चाकू के हमले से घायल अच्छन स्रोत: परिजन
बंधुरी रसूलीपुर गांव में सोमवार की रात लाइन मैन के साथ बिजली का तार ठीक करवा रहे एक युवक पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बंधुरी रसूलीपुर गांव का अच्छन लाल का गांव के बाहर नलकूप लगा है। सोमवार की रात दस बजे नलकूप का फेस उड़ने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस पर उसने लाइनमैन को बुलवाया। लाइनमैन पोल पर चढ़ कर लाइट बना रहा था और अच्छन लाल नीचे से टॉर्च दिखा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गरम सिंह आया और अच्छन लाल के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आननफानन परिजन जख्मी अच्छन लाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


--------

सगे भाइयों से पीटकर छीने रुपये, दी तहरीर

भरवारी। कोखराज कोतवाली के सिंघिया के पास सगे भाइयों को पीटकर रुपये छीन लिए गए। एनडी कॉलोनी निवासी राजकुमार ई-रिक्शा चालक हैं। बताया कि सोमवार रात वह मंझनपुर से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सिंघिया गांव में प्राइमरी स्कूल के पास चार-पांच लोग मिले और गाली-गलौज करते हुए ई-रिक्शे को रुकवा लिया। आरोप है कि विरोध करने पर सभी उसे पीटने लगे। जानकारी मिलते ही राजकुमार का भाई शिवकुमार भी पहुंच गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर शिवकुमार को भी पीट दिया। पिटाई के बाद जेब में रखे 1200 रुपये व घड़ी छीन ली। मोबाइल को तोड़कर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित भाइयों ने सिंघिया चौकी पुलिस को नामजद तहरीर दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed