फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man accused of kidnapping his wife, case registered

Kaushambi News: युवक ने पत्नी के अपहरण का लगाया आरोप, केस दर्ज

Sat, 22 Jun 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 22 Jun 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Young man accused of kidnapping his wife, case registered
सरायअकिल के पिपरहटा गांव के युवक की पत्नी 25 मई को अपने चार साल के बेटे को लेकर अचानक लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर पीड़ित ने पत्नी के साथ कंपनी में काम कर रहे चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पिपरहटा गांव निवासी संतलाल मजदूर है। उसने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता आर मार्क केबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करती थी। कंपनी का कार्यालय सरायअकिल कस्बे में है।
विज्ञापन

संतलाल के मुताबिक बीते 25 मई को पत्नी सुनीता को कंपनी में काम करने वाली कोखराज के परसरा गांव की कमला देवी ने फोन करके बुलाया। कमला के बुलावे पर पत्नी सुनीता चार साल के बेटे अंश को साथ लेकर घर से कंपनी के कार्यालय जाने की बात कहकर निकली। इसके बाद से उसका कुछ नहीं पता चला। मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी पत्नी व बेटे का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने पत्नी के साथ काम करने वाली कमला देवी, कोखराज के बिदनपुर गांव के संजय कुमार व करारी के सैदनपुर निवासी राजा व रानी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed