{"_id":"6a021f78a15acd4ada08156c","slug":"young-biker-crashes-into-earthen-mound-dies-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-141154-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मिट्टी के टीले से टकराया बाइक सवार युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मिट्टी के टीले से टकराया बाइक सवार युवक, मौत
Mon, 11 May 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 11 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
भरसवां ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे पड़े मिट्टी के टीले से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक देर रात करीब 10 बजे ननिहाल से घर लौट रहा था।
भद्दुरपुर मजरा टेनशाह आलमाबाद निवासी विपिन कुमार पाल (23) शनिवार को अपने ननिहाल भीखागर्ग का पूरा गांव गया था। देर रात करीब दस बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में भरसवां ओवरब्रिज के पास सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण उसे सड़क किनारे पड़ा मिट्टी का टीला दिखाई नहीं दिया।
बाइक टकराने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर विपिन को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि विपिन दो भाइयों में बड़ा था। पिता रामानंद पाल खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।