{"_id":"6aca95941806c372cf0fda7c","slug":"yoga-meditation-and-positive-thinking-will-alleviate-mental-stress-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-149874-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: योग, ध्यान और सकारात्मक सोच से दूर होगा मानसिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: योग, ध्यान और सकारात्मक सोच से दूर होगा मानसिक तनाव
Sun, 11 Oct 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में उपस्थित प्राचार्य व चिकित्सक। स्रोत: विभाग
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन और मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान के बारे में जानकारी दी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या, काम का दबाव और मोबाइल का अत्यधिक उपयोग मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। तनावमुक्त जीवन के लिए योग, ध्यान, नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज तिवारी ने कहा कि मानसिक तनाव कम करने में परिवार और मित्रों का सहयोग महत्वपूर्ण है। लोगों को अपनी भावनाएं साझा करनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. मालविका पांडे ने मानसिक समस्याओं के लक्षण और उपचार की जानकारी दी। डॉ. नितेश सिंह ने जागरूकता बढ़ाने और भ्रांतियां दूर करने पर जोर दिया। डॉ. संतोष कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में डॉ. रवि रंजन सिंह, डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती, डॉ. राकेश शुक्ला, डॉ. शारदा, डॉ. नंदनी राघव, डॉ. आत्मिक सिंह और डॉ. शिवम् बिश्नोई समेत रेजिडेंट डॉक्टर व एमबीबीएस विद्यार्थी मौजूद रहे।