फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   X-ray machine repaired, investigation will start soon, patients will get convenience

Kaushambi News: दुरुस्त हुई एक्स-रे मशीन, जल्द शुरू होगी जांच, मरीजों को मिलेगी सहूलियत

Tue, 28 May 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 May 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine repaired, investigation will start soon, patients will get convenience
सरसवां ​स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखी एक्स-रे मशीन। संवाद
सीएचसी सरसवां में लगी एक्स-रे मशीन दुरुस्त हो गई है। इसी के साथ टेक्नीशियन को भी ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया है। उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह में यहां एक्स-रे की जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी सरसवां में करीब पांच महीने पहले नई डिजिटल एक्स-रे मशीन आई थी लेकिन, किसी न किसी कमी के कारण यह चल नहीं पा रही थी। करीब 15 दिन पहले फिर इसे दुरुस्त कराया गया था। इस बार जांच तो होने लगी थी। तमाम कोशिश के बाद भी इससे निकलने वाली फिल्म स्पष्ट नहीं थी। ऐसे में चिकित्सक मर्ज समझ ही नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में ‘एक्स-रे फिल्म स्पष्ट नहीं, कैसे पकड़ में आए मर्ज, मरीज परेशान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें मशीन की आए दिन की खराबी को भी प्रमुखता से उठाया। इसके बाद अफसरों ने इंजीनियरों की टीम बुलाकर मशीन की जांच कराई। इंजीनियरों ने ही इसे दुरुस्त भी कर दिया। अब मशीन जांच के लिए तैयार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन संचालित करने से पहले एक्स-रे टेक्नीशियन सुरेंद्र सिंह को तीन दिन के प्रशिक्षण के लिए सीएचसी आलमचंद्र भेजा गया है। उम्मीद है कि पहले सप्ताह में यहां एक्स-रे की जांच शुरू हो जाएगी। मरीजों को इसके लिए मंझनपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

एक्स-रे मशीन बन गई है। सीएचसी में तैनात एक्स-रे टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। जून माह से एक्स-रे शुरू हो जाएगा। मरीजों को सुविधा मिलेगी।
डॉ. प्रसून जायसवाल,

प्रभारी चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article