फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wrestling: Rajesh of Kaushambi is the winner in the 65 kg weight category

कुश्ती : 65 किलोग्राम भार वर्ग में कौशाम्बी के राजेश विजेता

Sun, 08 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 08 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Wrestling: Rajesh of Kaushambi is the winner in the 65 kg weight category
प्रतियोगिता से पहले एक साथ खड़े ​खिलाड़ी। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
प्रयागराज जोन की 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस क्लस्टर प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन एएसपी राजेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज जोन की सभी टीमों के प्रबंधकों और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव ने फतेहपुर के खिलाड़ी को पटखनी देकर 65 किग्रा भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडीबिल्डिंग और आर्म रेसलिंग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। उद्घाटन मुकाबले में कुश्ती (पुरुष वर्ग) 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज के आरक्षी अजीत कुमार ने फतेहपुर के आरक्षी अंशुल चौधरी को पराजित किया।
विज्ञापन

वहीं, 65 किलोग्राम भार वर्ग में कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव ने प्रतापगढ़ के आरक्षी मुकेश कुमार को शिकस्त दी। महिला वर्ग के 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रयागराज की महिला आरक्षी माशी यादव ने कौशाम्बी की महिला आरक्षी दीपा पांडेय को पराजित किया। इसी भार वर्ग में कौशाम्बी की महिला आरक्षी पूजा पटेल ने चित्रकूट की महिला आरक्षी रूबी को हराया। इस दौरान सीओ जनेश्वर प्रसाद पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक देवपाल, आरटीसी प्रभारी शिवचरन राम, उपनिरीक्षक कालका प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed