{"_id":"691f790a8c4f9536af0ab8ed","slug":"world-television-day-is-celebrated-on-21-november-since-1996-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-132630-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: विश्व टेलीविजन दिवस...डिजिटल दौर में भी टीवी सबसे भरोसेमंद सूचना का माध्यम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: विश्व टेलीविजन दिवस...डिजिटल दौर में भी टीवी सबसे भरोसेमंद सूचना का माध्यम
विज्ञापन
मुन्नी देवी।
मंझनपुर। हर घर की आवाज बन चुका टेलीविजन आज भी सूचना और मनोरंजन का सबसे भरोसेमंद माध्यम माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1996 में टेलीविजन के महत्व को स्वीकारते हुए 21 नवंबर को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप में मान्यता दी थी।
यह आज भी समाचार, खेल, शिक्षा, राजनीति, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से सबसे प्रामाणिक और सूचनापरक माध्यम है। जानकारों का कहना है कि टीवी न सिर्फ जानकारी देता है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय अभियानों को गति देने में भी अहम भूमिका निभाता है। विश्व टेलीविजन दिवस हमें यह याद दिलाता है कि टीवी मनोरंजन से आगे बढ़कर समाज को जोड़े रखने वाली एक मजबूत कड़ी है। जो आज भी जीवन का जरूरी हिस्सा है।
-- -- -- -
विश्व टेलीविजन दिवस का महत्व
-- - विश्व टेलीविजन दिवस टेलीविजन के उस व्यापक प्रभाव को मान्यता देता है, जिसने संचार और सूचना के प्रसार को नई दिशा दी है। टीवी ने दुनिया को जोड़ने, ज्ञान बढ़ाने और मनोरंजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाचारों, खेल, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से यह लोगों को वैश्विक घटनाओं से अवगत कराता है और संस्कृति व समाज के बीच पुल का काम करता है। टेलीविजन ने शिक्षा को सुलभ बनाया, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के सीखने के अवसर बढ़ाए। इसलिए यह दिवस हमें टीवी के सकारात्मक योगदानों का सम्मान करने का अवसर देता है। संवाद
विज्ञापन
वर्जन-- -
- हमें रोजमर्रा की खबरें सबसे पहले टीवी से ही मिलती हैं। मोबाइल में कई बार झूठी सूचनाएं मिल जाती हैं, लेकिन टीवी पर भरोसा रहता है।-- - रामगुलाम
- हमारी उम्र के लोग अब भी टीवी ही देखते हैं। इससे हमें सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे जरूरी जानकारी घर पर ही मिल जाती है।-- - मुन्नी देवी
- बच्चों की पढ़ाई से लेकर मनोरंजन तक, टीवी सब कुछ एक जगह देता है। परिवार के साथ बैठकर कार्यक्रम देखना भी एक साथ समय बिताने का तरीका है।-- - सुमनलता
- क्रिकेट हो या चुनाव, टीवी पर सब साफ और जल्दी पता चल जाता है। गांव में नेटवर्क भी कमजोर रहता है, इसलिए बाहरी दुनिया से जुड़ने का टीवी ही हमारा जरिया है।-- - ननकू
विज्ञापन
यह आज भी समाचार, खेल, शिक्षा, राजनीति, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से सबसे प्रामाणिक और सूचनापरक माध्यम है। जानकारों का कहना है कि टीवी न सिर्फ जानकारी देता है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय अभियानों को गति देने में भी अहम भूमिका निभाता है। विश्व टेलीविजन दिवस हमें यह याद दिलाता है कि टीवी मनोरंजन से आगे बढ़कर समाज को जोड़े रखने वाली एक मजबूत कड़ी है। जो आज भी जीवन का जरूरी हिस्सा है।
विज्ञापन
विश्व टेलीविजन दिवस का महत्व
विज्ञापन
वर्जन
- हमें रोजमर्रा की खबरें सबसे पहले टीवी से ही मिलती हैं। मोबाइल में कई बार झूठी सूचनाएं मिल जाती हैं, लेकिन टीवी पर भरोसा रहता है।
- हमारी उम्र के लोग अब भी टीवी ही देखते हैं। इससे हमें सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य से जुड़ी सबसे जरूरी जानकारी घर पर ही मिल जाती है।
- बच्चों की पढ़ाई से लेकर मनोरंजन तक, टीवी सब कुछ एक जगह देता है। परिवार के साथ बैठकर कार्यक्रम देखना भी एक साथ समय बिताने का तरीका है।
- क्रिकेट हो या चुनाव, टीवी पर सब साफ और जल्दी पता चल जाता है। गांव में नेटवर्क भी कमजोर रहता है, इसलिए बाहरी दुनिया से जुड़ने का टीवी ही हमारा जरिया है।

मुन्नी देवी।