फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Designer absconds with gold worth 70 lakh belonging to traders.

Kaushambi News: व्यापारियों का 70 लाख रुपये का सोना लेकर डिजाइनर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Designer absconds with gold worth 70 lakh belonging to traders.
भरवारी पुलिस चौकी के बाहर तहरीर के साथ मौत स्वर्ण व्यापारी। स्रोत: स्वयं
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में गहने बनाने वाला डिजाइनर व्यापारियों का करीब 70 लाख रुपये कीमत का सोना लेकर परिवार समेत फरार हो गया। जानकारी होने पर व्यापारियों में खलबली मच गई। शनिवार को कई व्यापारी भरवारी पुलिस चौकी पहुंचे और मामले की शिकायत करते हुए सोना बरामद कराने की मांग की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारियों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के टोलपुर थाना क्षेत्र निवासी डिजाइनर काफी समय से भरवारी पुलिस चौकी के पीछे मकान बनाकर परिवार सहित रहता था। वह व्यापारियों से सोना लेकर गहने तैयार करता था। गहने तैयार कराने के लिए भरवारी के कई सराफा कारोबारियों ने उसे करीब 70 लाख रुपये कीमत का सोना दिया था।
विज्ञापन

परिवार समेत घर छोड़कर गया कारीगर
आरोप है कि शुक्रवार रात व्यापारियों को कारीगर के परिवार समेत घर से लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद व्यापारियों ने उसके घर पहुंचकर जानकारी जुटाई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार को अंजाही स्वर्णकार संगठन के अध्यक्ष संजय उर्फ राजा बाबू सोनी की अगुवाई में व्यापारी पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संजय सोनी, कमलेश कुमार, ओम प्रकाश, विकास सोनी, दुर्गेश कुमार, रजत केसरवानी, तुषार कुमार और राजू वर्मा ने मामले की जांच कर सोना बरामद कराने की मांग की।

सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि अभी तक इस तरह का प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि ऐसी कोई घटना हुई तो मामले की जांच कराकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed