फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Workers demonstrated in collectorate against rigging in MNREGA

मनरेगा में धांधली के विरोध में मजदूरों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jun 2022 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Workers demonstrated in collectorate against rigging in MNREGA
कलक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते कौशाम्बी गांव के लोग - फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी ब्लॉक के रक्सराई गांव में चल रहे मनरेगा कार्य में भ्रष्टाचार व फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मजदूरों ने आरोप लगाया कि पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक मजदूरों के साथ अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन

रक्सराई गांव निवसी संतोष कुमार, बंशीलाल, नथन सरोज, यशवंत राव, दिनेश कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनके यहां पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मिलीभगत कर मनरेगा कार्यों में धांधली कार्य कर रहे हैं। चहेतों का नाम बिना काम किए ही फर्जी मस्टर रोल तैयार कर मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं पात्रों को मांगने के बावजूद काम नहीं दिया जा रहा है। मामले की शिकायत 26 मई को बीडीओ कौशाम्बी से की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूसरी तरफ शिकायत करने से नाराज जिम्मेदार उनके साथ गाली-गलौज व अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित मजदूरों ने अगले दिन 27 मई को प्रकरण की शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम ने आरोपों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed