{"_id":"5fad4c508ebc3e8cba6c4886","slug":"worker-s-body-found-hanging-from-mango-tree-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में आम के पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशाम्बी में आम के पेड़ से लटकता मिला मजदूर का शव, मचा कोहराम
Thu, 12 Nov 2020 08:23 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
hang
पिपरी कोतवाली के गेरिया खालसा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह अधेड़ का शव गांव के बाहर नलकूप के पास आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि अधेड़ आत्महत्या की है।
गेरिया खालसा निवासी सोहनलाल पुत्र दुखी लाल मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। परिजनों के मुताबिक सोहन लाल शराब पीने का आदी था। बुधवार की शाम को वह शराब पीने के बाद वह लापता हो गया था। सुबह परिजनों को जानकारी हुई कि गांव के बाहर नलकूप के पास आम के पेड़ से सोहन का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची चायल चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।