{"_id":"68ffd1b62d284f908b05cd40","slug":"worker-gets-scorched-after-coming-in-contact-with-high-tension-wire-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131803-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर झुलसा
Tue, 28 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
मकान निर्माण के दौरान सोमवार को एक मजदूर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया। मजदूर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मीरापुर निवासी विकास कुमार साहू टेढ़ीमोड़ स्थित अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने ठेका गांव के ही मोनू प्रजापति को दिया है। सोमवार को तीसरी मंजिल पर स्लैब डालने के लिए सरिया का जाल बिछाने का काम चल रहा था। इस दौरान मजदूर राजीव कुमार पुत्र घसीटे निवासी बालकमऊ कोखराज सरिया बांध रहा था। सरिया का एक सिरा अचानक मकान के आगे से गुजर रही हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे करंट लगने से राजीव तीसरी मंजिल से गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उसे गुलामीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।