फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   work stop kaushambi

बंद मुठ्ठी से सरक गई रेत, हाथ हुए खाली

Fri, 03 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 03 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
work stop kaushambi
crime
कौशाम्बी में मिलने वाली बालू एक नंबर की कही जाती है। सरकारी कार्यों के लिए यहां का सैंपल सबसे पहले भेजा जाता है। इसी बालू के दम पर कौशाम्बी के बालू ठेकेदार इतराते थे। ठेकेदारी की आड़ में कारोबारियों ने अवैध खनन का खेल शुरू किया तो यह बंद नहीं हुआ। नतीजतन सीबीआई की ऐसी मार पड़ी कि जिले में एक किलो बालू निकालना मुश्किल हो गया है। बालू निकासी बंद होने से सरकारी व गैर सरकारी सभी कार्य बंद हो गए हैं। मजबूरन कुछ लोग पत्थर का चूरा (डस्ट) से निर्माण करवा रहे हैं, लेकिन पलस्तर नहीं हो पा रहा है। बालू निकासी बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन


    बालू की खान के रूप में पहचान रखने वाले जिले के लोगों के समक्ष भी मोरंग यानि बालू का संकट खड़ा हो गया है। अप्रैल माह में वैध बालू के पट्टों के खत्म होने के बाद सिंडीकेट के सहारे बड़े पैमाने पर अवैध खनन जुलाई माह तक हुआ। अवैध खनन की बालू को जिले भर में जगह-जगह डंप किया गया। अगस्त में सीबीआई आई तो डंप बालू को सीज करते हुए इलाकाई पुलिस व खनन विभाग के हवाले कर दिया था। सीबीआई के लौटते ही कारोबारियों ने सीज बालू को रात के अंधेरे में बेंचकर मोटी रकम कमाने का काम किया। चोरी से ही सही पर निर्माण कार्य चल रहा था। मौजूदा हालात यह हो गए हैं कि डेढ़ावल को छोड़ जिले भर की सीज बालू भी खत्म हो गई है। ऐसे में अब निर्माण कार्यों पर बालू न होने से अड़ंगा लग गया है। बानगी के तौर पर विकास खंड सिराथू के भड़ेसर गांव को लिया जा सकता है।
विज्ञापन


यहां के तीन सौ लाभार्थियों को शौचालय दिया गया है। बालू के अभाव में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा। यही हाल सरकारी भवनों का है। जनपद न्यायालय हो या फिर सदर कोतवाली में बनने वाले भवन। बालू के अभाव में निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप है। सबसे बुरा हाल तो लोहिया समग्र गांवों में सीसी रोड व केसी ड्रेन निर्माण व 14 वें वित्त की रकम से कराए जाने वाले कार्यों का है। बानगी के तौर पर कौशाम्बी ब्लॉक के म्योहर गांव को लिया जा सकता है। यहां पर नालियों के ऊपर लगे ढक्कन पूरी तरह से टूटकर ध्वस्त हो चुके हैं। ढक्कन बनवाने के लिए ग्राम प्रधान दिनेश गौतम ने गिट्टी व सीमेंट का इंतजाम तो कर लिया पर बालू के अभाव में नालियों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। बालू न मिलने से आम आदमी के अलावा अफसर भी हलाकान हैं। जिले में बालू निकासी कब तक शुरू होगी इस बावत अभी तस्वीर साफ नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed