{"_id":"66ac21c25ac019103a049e94","slug":"work-not-completed-footpath-being-built-with-rs-60-lakhs-started-sinking-and-crumbling-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-114574-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: काम पूरा नहीं, धंसने-उखड़ने लगा 60 लाख से बन रहा फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: काम पूरा नहीं, धंसने-उखड़ने लगा 60 लाख से बन रहा फुटपाथ
Fri, 02 Aug 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
भरवारी में धंसी फुटपाथ की इंटरलाकिंग। संवाद
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 60 लाख रुपये खर्च से बनाया जा रहा फुटपाथ अभी से धंसने लगा है। इंटरलॉकिंग का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ है, सीमेंट की ईंटें कहीं-कहीं उखड़ने भी लगी हैं। ऐसे में फुटपाथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। लोग गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे हैं।
नगर के टीवीएस चौराहे से भरवारी की तरफ एक किलोमीटर सड़क की पटरी बदहाल थी। नगर पालिका परिषद फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग करा कर इसे चमका रहा है। इस काम के लिए करीब 60 लाख रुपये के दो अलग-अलग टेंडर पिछले वर्ष अक्तूबर में हुए थे। इस वर्ष 14 मार्च को इसका वर्कआर्डर जारी हुआ, जिसके बाद ठेकेदारों ने काम शुरू किया।
यह काम छह महीने में पूरा होना था। करीब चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक 40 फीसदी काम ही हो पाया है। इसमें भी फुटपाथ पर जो इंटरलॉकिंग बिछाई गई है, वह अभी से धंसने लगी है। कहीं पर गड्ढे हैं तो कहीं इंटरलॉकिंग की हालत खड़ंजे से भी बदतर है। इंटरलॉकिंग की ईंटें कहीं-कहीं उखड़ने भी लगी हैं। विभागीय अधिकारी इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
टीवीएस चौराहा से भरवारी को जाने वाला मार्ग नगर की मुख्य सड़क है। कई साल के इंतजार के बाद इसकी पटरी दुरुस्त हो रही है। इसकी गुणवत्ता भी सही नहीं है। काम पूरा होने के पहले ही इंटरलॉकिंग धंसने लगी है।
भूपेंद्र मौर्या, रसूलपुर गिरसा
-- -- -- --
नगर की मुख्य सड़क की पटरी ध्वस्त होने से राहगीरों को काफी दिक्कतें होती हैं। फुटपाथ का काम शुरू होने पर समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी। नवनिर्मित फुटपाथ की हालत देख यह आस भी टूट गई है।
प्रेम, रसूलपुर गिरसा
-- -- -- -- --
निर्माणाधीन फुटपाथ की इंटरलॉकिंग धंसने की जानकारी नहीं है। जांच कराकर ठेकेदार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा। फुटपाथ दुरुस्त कराया जाएगा।
राम सिंह
ईओ, नगर पालिका परिषद, भरवारी