फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women traveling in vehicle hit by car, died

Kaushambi News: वाहन में सवार हो रहीं महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 26 Feb 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 26 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Women traveling in vehicle hit by car, died
हंडिया थाना क्षेत्र के गोसाई का पूरा गांव के सामने खड़ी कार में अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक माैके से फरार हो गया।
विज्ञापन


नंदूबार, गुजरात के नाथा भाई एवं सुरेश भाई प्रयागराज के महाकुंभ में परिवार के साथ कार से स्नान करने आए थे। स्नान करने के बाद सोमवार रात गोसाईपुर का पूरा गांव स्थित एक लॉज में परिवार के साथ रुके हुए थे। सुबह यात्रा शुरू करने के लिए सभी कार के पास पहुंचे और उसमें परिवार को बैठाने लगे।
विज्ञापन



कार में बेगू बेन (40) पत्नी नाथा भाई, बेगू बेन (65) पत्नी सुरेश भाई अपने वाहन में बैठीं ही थीं कि अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें बैठी दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बूदाराम (40), जया बेन (38), भाऊ बेन (35) और बाघा भाई घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही हंडिया कोतवाल बृजकिशोर गौतम मौके पर पहुंच गए। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक मनीष कुमार निवासी धमाैली, थाना बेना, नालंदा बिहार पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed