{"_id":"690e58056b9973124e0b0e35","slug":"women-police-became-teachers-in-mission-shakti-campaign-kaushambi-news-c-261-1-kmb1028-132166-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मिशन शक्ति अभियान में महिला पुलिस बनीं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मिशन शक्ति अभियान में महिला पुलिस बनीं शिक्षक
Sat, 08 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को शिक्षित करते हुए महिला पुलिस। स्रोत : पुलिस
बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के उद्देश्य से जिले में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 का संचालन हो रहा है। शुक्रवार को स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में महिला सिपाही शिक्षक की तरह नजर आईं।
महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए महिला पुलिस गांव-गांव व स्कूलों में पहुंचकर जागरूकता का काम कर रही है। एंटी रोमियो स्क्वाड और मिशन शक्ति टीमों ने स्कूलों में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, जीरो एफआईआर व ई-एफआईआर की प्रक्रिया के साथ-साथ शासन की संचालित योजनाओं की जानकारी दे रही है।
एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में शुक्रवार को कौशाम्बी, मंझनपुर, कोखराज, महेवाघाट, सराय अकिल, चरवा, मोहब्बतपुर पइंसा, संदीपनघाट, पिपरी, पश्चिमशरीरा और कड़ाधाम थाना क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी नीलम राघव, लता, छाया पांडेय, वंदना भारद्वाज, हेमलता, सची शुक्ला व ऋषभ राय आदि मौजूद रहे।