{"_id":"654e81b97668717aec0dc1f0","slug":"women-got-the-gift-of-free-gas-cylinder-on-diwali-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-5032-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दिवाली पर महिलाओं को मिला निशुल्क गैस सिलिंडर का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दिवाली पर महिलाओं को मिला निशुल्क गैस सिलिंडर का तोहफा
Sat, 11 Nov 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में शुक्रवार को उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलिंडर वितरण का शुभारंभ हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष ने 20 महिलाओं को सब्सिडी के डमी चेक दिए और सरकार की पहल की सराहना की।
समारोह के दौरान लखनऊ में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और डीएम सुजीत कुमार ने 20 लाभार्थियों को सब्सिडी के डमी चेक प्रदान किए। इन लाभार्थियों में प्रेम कुमारी, पुष्पा देवी, लक्ष्मिन सिंह, उमा देवी, साधना, वन देवी, संगीता देवी, रोशनी देवी, ममता देवी, हाशमी बेगम, विमला देवी, रेनू देवी, ज्ञानरती, अनीता देवी, साक्षी देवी, रन्नों, रिंकी देवी, अनारा देवी, संगीता एवं गीता देवी शामिल रहीं।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर के रूप में योजना की लाभार्थी महिलाओं को दीपावली की सौगात दी है। डीएम ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, एडीएम अरुण कुमार गोंड, डीएसओ अमित कुमार तिवारी, सांसद प्रतिनिधि जय सिंह मौजूद रहे।