{"_id":"5d2f79648ebc3e6d1214ef69","slug":"women-demonstration-in-sp-office-kaushambi-news-ald2497068148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने एसपी आफिस में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने एसपी आफिस में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Women demonstration in SP office
- फोटो : KAUSHAMBI
महिलाओं ने एसपी ऑफिस में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बिना मेहनताना मिले धान की रोपाई करने से मना करना पूरब सरावां की गरीब महिलाओं को महंगा पड़ा। दबंगों ने महिलाओं को अपशब्द बोले। एक महिला के देवर ने विरोध किया तो उस पर फायर किया गया। पीड़ितों ने शिकायत पुलिस से की तो उसने उल्टा उन्हीं के घरवालों का चालान कर दिया। पीड़ितों ने बुधवार को एसपी ऑफिस में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
पश्चिमशरीरा कोतवाली के पूरब सरावां गांव की केवली पत्नी केवल की अगुवाई में मुख्यालय पहुंची महिलाओं ने एसपी प्रदीप गुप्ता से दबंगों की शिकायत की। महिलाओं का कहना था कि वह गरीब है और मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाती हैं। गांव के कुछ दबंग उनसे अपने खेतों में धान की रोपाई करा लिए हैं। पैसा मांगने पर अपशब्द बोलते हैं। इस पर उन लोगों ने उनके खेत में काम करने से मना कर दिया। इससे भन्नाए दबंगों ने 14 जुलाई को जिस खेत में काम कर रही थीं वहां जाकर गालियां दी। शाम को वे लोग घर पहुंची तो दबंग वहां भी आकर गाली देने लगे। इसकी विरोध केवली के देवर दरबारी ने किया तो उस पर बंदूक से फायर किया गया। मामले की शिकायत लेकर वह लोग पुलिस के पास पहुंची तो उसने उल्टा उनके घर के पुरुष सदस्यों का ही चालान कर दिया। शिकायत सुनकर एसपी प्रदीप गुप्ता ने सीओ सदर से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन के दौरान भगवती देवी, रामकली, ज्ञान देवी, राजरानी, शीला, कलावती, सुमित्रा देवी, माया सहित कई महिलाएं मौजूद रही।