फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Women are starting to become self-reliant by selling momos, oil and lassi

Kaushambi News: मोमोज, तेल और लस्सी बेचकर आत्मनिर्भर बनने का श्रीगणेश कर रहीं महिलाएं

Sat, 05 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 05 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Women are starting to become self-reliant by selling momos, oil and lassi
महिलाओं को समूह से जुड़कर नई पहचान मिली है। समूह से आमदनी हुई तो आत्मनिर्भर बनकर इन महिलाओं ने परिवार की समस्याओं को दूर करने में मदद की है। समूह की महिलाओं की मानें तो आत्मनिर्भर बनने से उनका सामाजिक दायरा बढ़ा है।
विज्ञापन




कड़ा क्षेत्र के श्रीगणेश महिला स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष रंजना साहू बताती हैं कि जबसे समूह से जुड़े हैं, निर्भीकता आई है। इसके बाद आटा, बेसन व सरसों के तेल का कारखाना शुरू कर दिया। इससे महीने में 12-14 हजार की आय होती है।
विज्ञापन

समूह की अध्यक्ष अनीता देवी मोमोज का ठेला लगाती हैं। इसी तरह सुमित्रा ने समूह की मदद से किराने की दुकान और गीता ने पशुपालन के लिए भैंस खरीदी है। पूनम देवी ने लस्सी की दुकान शुरू की है। सभी महिलाएं सात से आठ हजार कमा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------



बढ़ा सामाजिक दायरा

-- स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनके जीवन में स्वयं सहायता समूह ने अमूलचूल परिवर्तन किया है। आज उनकी एक पहचान है, इससे उनका सामाजिक दायरा बढ़ा है।



----

बेचने के लिए खोज रहीं सेल्समैन



--- समूह की कोषाध्यक्ष रंजना ने बताया कि उनकी आय मात्र घर से ही होती है। आजकल बाजार में उनका बेसन नहीं पहुंच पाता और न ही आटा और तेल बेचने की दूसरी कोई व्यवस्था है। इसके लिए एक सेल्समैन की तलाश की जा रही है।


------



--- समूह का उद्देश्य महिलाओं की क्षमता में वृद्धि करना है। कड़ा की महिलाओं के समूह को इसका एक अच्छा उदाहरण माना जा सकता है। सभी महिलाएं मिलकर अलग-अलग काम कर ही रही हैं, यह एक अच्छी पहल है। --- दिव्यांशु सिंह, जिला मिशन प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed