फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman was murdered by hanging after beating, five booked

Kaushambi News: पीटने के बाद फंदे पर लटकाकर की गई थी महिला की हत्या,पांच पर मुकदमा

Sun, 09 Jun 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 09 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Woman was murdered by hanging after beating, five booked
पीटने के बाद फंदे पर लटकाकर की गई थी महिला की हत्या, पांच पर मुकदमा
विज्ञापन

---घटना के तीन दिन बाद मृतका के जेठ के बेटे ने दर्ज कराया केस, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। बैशकांटी गांव की संगीता की संदिग्ध मौत के तीन दिन बाद उसके जेठ के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसकी चाची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पांच लोगों ने संगीता को पेड़ में टांगकर जमकर पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को छिपाने के लिए शव को घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस पांच लोगों पर केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

कोखराज कोतवाली के बालकमऊ गांव की संगीता देवी (30) पति मंगलदास की मौत के बाद से चार बच्चों के साथ मायके बैशकांटी में रहती थी। मंगलवार की सुबह लोगों ने संगीता का तालाबनुमा गड्ढे में पड़ा शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया। तीन दिन बाद संगीता के जेठ के बेटे रोहित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी हत्या की गई है। तहरीर के मुताबिक सोमवार की रात पश्चिमशरीरा कोतवाली के गुरैनी गांव के ज्ञान पासी व वैशकांटी गांव के शिवा पंडित आए थे। रात 12 बजे संगीता को घर से बाहर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। मंगलवार की सुबह लोगों ने संगीता को अस्त-व्यस्त हालत में पड़ा देखा। इसके बाद संगीता को घर लाकर उसकी मां, भाभी राजकुमारी, अनीता तथा गुड्डा व विम्मी ने मारपीट शुरू कर दी। संगीता को घर के अंदर पेड़ (चिंभी) में टांगकर मारा गया। संगीता की मौत हो जाने के बाद शव को गड्ढे में ले जाकर फेंक दिया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि रोहित कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed