{"_id":"682b247308983281740fe9b6","slug":"woman-village-head-committed-suicide-by-getting-hit-by-a-train-fed-up-with-domestic-discord-she-took-this-st-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : महिला ग्राम प्रधान ने ट्रेन से कटकर दी जान, घरेलू कलह से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : महिला ग्राम प्रधान ने ट्रेन से कटकर दी जान, घरेलू कलह से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम
Mon, 19 May 2025 06:00 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 06:00 PM IST
सार
कोखराज थाना क्षेत्र की रामपुर सुहेला गांव की ग्राम प्रधान गीता देवी ने पारिवारिक कलह से आजिज आकर सोमवार की दोपहर को भरवारी रेलवे फाटक क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन
गीता देवी, प्रधान पद। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विस्तार
कोखराज थाना क्षेत्र की रामपुर सुहेला गांव की ग्राम प्रधान गीता देवी ने पारिवारिक कलह से आजिज आकर सोमवार की दोपहर को भरवारी रेलवे फाटक क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जीआरपी को सूचना दे कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान की मौत की खबर सुनकर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई l
विज्ञापन
सिराथू तहसील क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव की ग्राम प्रधान गीता देवी (35) पत्नी बड़ेलाल ने 28 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर देवर, देवरानी और सास पर गाली गलौज व जानसे मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इसी कलह के चलते ग्राम प्रधान गीता देवी ने सोमवार की सुबह भरवारी कस्बे पहुंचकर दिल्ली हावड़ा रेल पर कालका ट्रेन के सामने दोपहर 11.20 बजे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे पति बड़ेलाल का रो रोकर बुरा हाल है। लोग ढांढस बधा रहे हैं। परिजन बताते हैं कि रविवार की शाम को भी महिला ग्राम प्रधान गीता देवी का उनकी देवरानी सुशीला से रास्ते में पानी भर जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिससे वह आहत थी। सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद वह घर निकली और भरवारी में आकर ट्रेन के सामने कूद गई। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान उसके पति बड़े लाल सिराथू तहसील किसी काम से गए हुए थे। जब वह घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी को घर पर नहीं पाया। फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। थोड़ी देर बाद रेलवे पुलिस ने मृतका के पास मिले मोबाइल फोन से बड़े लाल को फोन लगाकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिसके बाद वह परिजनों के साथ बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतका ग्राम प्रधान गीता देवी के पति बड़े लाल ने कोखराज थाना पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतक गीता देवी के तीन बच्चे हैं मानसी (13), प्रियांशु (12) और दीपक (8) का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि ग्राम प्रधान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। मृतका के शव को पीएम के लिए जीआरपी प्रयागराज ने भेजा है। पीड़ित द्वारा अप्रैल माह में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पीड़ित द्वारा जिस पर आरोप लगाएं हैं दोनों आपस में भाई-भाई हैं जिनका अक्सर आपसी विवाद होता रहता था। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।