{"_id":"69a9e104d69d7659020ea3cd","slug":"woman-on-her-way-to-cousins-house-falls-into-dry-well-critical-kaushambi-news-c-261-1-kmb1014-137494-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मौसेरी बहन के घर जा रही महिला सूखे कुएं में गिरी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मौसेरी बहन के घर जा रही महिला सूखे कुएं में गिरी, गंभीर
Fri, 06 Mar 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
कुएं में गिरने से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाती पुलिस, संवाद
- फोटो : रंग खेलने के दौरान हुए पथराव में घायल अधेड़ व पास में बैठे परिजन।
पिपरी कोतवाली के गिरिया खालसा गांव में बुधवार रात पति से विवाद के बाद मौसेरी बहन के घर जा रही महिला सूखे कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मंझनपुर कोतवाली के कादिरपुर गांव निवासी राजेश कुमार मजदूरी कर करते हैं। उनकी पत्नी बबली देवी के मुताबिक होली पर्व को लेकर किसी बात पर पति से उनका विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह पैदल ही मौसेरी बहन के घर पिपरी कोतवाली के छोटा लालापुर गांव जा रही थीं।
शाम करीब सात बजे अंधेरा होने से वह गिरिया खालसा गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित सूखे कुएं में अचानक गिर गईं। कुआं सूखा होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर दर्द से कराह रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने कराहने की आवाज सुनकर टार्च की रोशनी से देखा तो महिला कुएं में पड़ी थी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकालकर सीएचसी चायल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि खेतों के बीच से गुजर रही कच्ची सड़क पर अंधेरा होने के कारण महिला कुएं में गिरकर घायल हो गई थी।