फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman killed, youth critically injured

Kaushambi News: अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, युवक गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, youth critically injured
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में बुधवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक समेत वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तिल्हापुर गांव निवासी प्रभुदयाल ने बताया कि उन्होंने कुछ माह पहले सड़क किनारे नया मकान बनवाया था, जहां वह रात में रुकते हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे उनकी पत्नी मीरा देवी (45) गांव स्थित पुराने घर से उन्हें खाना देने नए मकान की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मीरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। कुछ ही दूरी पर पिकअप पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर चाट का ठेला लेकर घर लौट रहे गयाप्रसाद प्रजापति के पुत्र अमित को टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान तिल्हापुर चौकी पुलिस मौके से गुजर रही थी। पुलिस ने तत्काल पीछा कर पिकअप वाहन को चालक समेत पकड़ लिया और सरायअकिल कोतवाली भेज दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू की। हालांकि परिजन शव उठाने से इन्कार करते हुए कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed