फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman kidnapped and gang raped, obscene video made

Kaushambi News: महिला को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped and gang raped, obscene video made
कोखराज इलाके की एक महिला को अगवा कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोप है कि नामजद तहरीर के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

जालौन जिले की एक महिला ने बताया कि 13 वर्ष से उसके पति कोखराज इलाके में आए और यहीं रहने लगे। यहीं काम-धंधा था, सो वह भी साथ में रहने लगी। इस दौरान पड़ोस की एक युवती से उसकी दोस्ती हो गई। एक-दूसरे के घर आवागमन शुरू हो गया।
विज्ञापन

18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवती उसके पास आई और खुद की बीमारी का हवाला देते हुए साथ में अस्पताल चलने के लिए कहा। इस पर वह युवती और उसके कथित भाई की बाइक पर बैठकर घर से चली गई। आरोप है कि सैनी इलाके में ले जाकर एक सूनसान घर में उसके साथ बाइक सवार युवक ने जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान साथ रही युवती व एक अन्य युवक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अगले दिन दोबारा अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए दोनों युवकों ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। तीसरे दिन जबरन घर से अगवाकर दोनों युवक उसे सैनी इलाके की एक नींबू की बाग में ले गए। आरोप है कि बाग में बारी-बारी से चार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि 21 सितंबर को उसने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है। एसपी ने प्रकरण की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश कोतवाली पुलिस को दिया है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed