{"_id":"5cd5cc9dbdec2207215a3d8a","slug":"woman-drink-poison-after-brutually-beaten-by-in-laws-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों की पिटाई पर महिला ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों की पिटाई पर महिला ने खाया जहर, मौत
Sat, 11 May 2019 12:40 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के आंबाकुआ गांव में गुरुवार शाम ससुरालियों की पिटाई से आहत एक महिला ने जहर खा लिया। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
प्रयागराज के मेजा थाना स्थित कोहड़ार घाट निवासी फूलचंद्र जैन ने बताया कि उसने अपनी बेटी आरती (30) का विवाह वर्ष 2006 में आंबाकुआ के ऋषभ से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़ित की मानें तो गुरुवार शाम भी ससुरालीजनों ने उसकी बेटी की बेरहमी से पिटाई की। हाथ और पैर में चोट के निशान साफ दिख रहे हैं। इसी के बाद आहत होकर बेटी ने जहर खा लिया। एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में उसकी मौत हो गई। एसआरएन चौकी पुलिस ने ही मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसके पिता ने पति, सास, ससुर, देवर, नंद व मामा के खिलाफ पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दे दी है। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
महिला की पिटाई और लूट में सात के खिलाफ केस
सरायअकिल क्षेत्र के टिकरा पनारा गोपालपुर गांव की नसरीन पत्नी इदरीश ने बताया कि तीन अप्रैल 2019 को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की थी। गृहस्थी का सामान तोड़ने के साथ मोबाइल फोन भी लूट ले गए थे। पीड़िता की मानें तो घटना की शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने आरोपी कौशर अली, जुम्मन, मतलूब, बड़कू, अजीम, कलीम, बिक्कू, वजीम व वजीम के बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।